![](http://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220515_203833.jpg)
अमृतसर,22 जनवरी:थाना छेहरटा के अंतर्गत आते क्षेत्र करतार नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में युवक ने खुद फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पश्चिमी कमलजीत सिंह और थाना छेहरटा के प्रभारी निशान सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
युवक ने सास और साली को बताया मौत का जिम्मेदार
दोनों के शव जमीन पर पड़े हुए मिले। पंखे के साथ एक बिजली की तार लटकी हुई मिली है। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार सास उर्मिला बाला और साली अनु बाला को ठहराया। इतना ही नहीं मृतक ने अलमारी पर भी लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेवार अनु बाला है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपित मां-बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।मृतकों की पहचान मनीश अरोड़ा और आरती के रूप में हुई है। दोनों की दूसरी शादी हुई थी। मृतक महिला सरकारी स्कूल कसेल में टीचर थी। मृतक के भाई सौरभ निवासी खंडवाला ने बताया कि उसके भाई और भाभी की करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। उनके भाई की भी दूसरी शादी थी और भाभी ने भी दूसरी शादी की थी।
पति-पत्नी में हुआ था पहले झगड़ा
उनके भाई के पहली शादी से एक 12 साल की बेटी है, जोकि अपनी दादी के पास रहती है। उक्त दोनों ही करतार नगर में पिछले एक साल से रह रहे है। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक की बहन अनु बाला ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसकी बहन आरती उसके घर होकर आई थी।शाम को ही वह वापिस आई थी। उसने उसे बताया था कि उसका पति उसके साथ फिर झगड़ा कर रहा है। उसने उसे समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया। रात को करीब सात आठ बजे उसने उसे फोन भी किया, लेकिन उसकी बहन ने फोन ही नहीं उठाया। रात को 12 बजे तक वह उसे फोन करती रही, लेकिन उसने फोन ही नहीं उठाया।सोमवार को जब वह घर पर पहुंची तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा भी नहीं खोला। उसने आस-पास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के आने के बाद पड़ोस के लोग ऊपर छत से अंदर गए और देखा तो अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। उसकी बहन के शरीर पर चोटो के निशान मिले है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें