
अमृतसर,27 जनवरी: पुलिस ने 2 महीने पहले युवती से हुए बलात्कार का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 21 वर्षीय पीड़ित के मुताबिक उसके दादा दादी 11 नवंबर 2023 को सुबह तकरीबन 11 बजे खेतों में घास लेने के लिए गए थे। जब वो कुछ देर तक वापस न आए तो पीड़ित लड़की भी अपने दादा दादी के पास लगभग 12 बजे गई। अपने घर से निकलकर वो अनंत सिंह के गन्ने के खेतों के पास पहुंची तो पहले से खेतों में छिपे आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अंदर खींच लिया। अंदर ले जाकर आरोपी प्रभ ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान खुशनूर सिंह, रंजीत सिंह और भिंडा निवासी माझिमियां ने बाहर रुक कर ध्यान रखा। उसके बाद चारों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। धमकियां देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता काफी सहम गई थी तो शाम को जब माता पिता घर आए तो सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद माता पिता के साथ पुलिस को सूचना दी गई।
दो महीने बाद मामला दर्ज, आरोपी फरार
इस मामले में छानबीन के दो महीने के बाद थाना अजनाला में मामला दर्ज किया गया। जिसमें आरोपी प्रभ, रंजीत सिंह, खुशनुर सिंह और भिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर