
अमृतसर,1 फरवरी (राजन):नगर निगम के नवनियुक्त एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। निगम कार्यालय में पहुंचने पर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन,सहायक कमिश्नर अनिल अरोड़ा, सचिव सुशांत भाटिया, एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह, एम ओ एच डॉक्टर यौगेश अरोड़ा,नगर निगम कर्मचारी तालमेल दल के प्रधान हरजिंदर सिंह वालिया, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान विनोद बिट्टा तथा अन्यो ने एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम में वह पहले भी बेतौर सहायक कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर में सेवा करने का एक बार फिर मौका मिला है, जिसे बेखुबी निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का उनको भरपूर सहयोग मिला था और अब भी मिलेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News