सीवरेज समस्या और दूषित पेयजल का हल निकला जाएगा

अमृतसर, 2 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कंपनी बाग पैनोरमा में नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह, एडिशनल कमिश्नर्स सुरेंद्र सिंह, निगरान इंजीनियर संदीप सिंह और नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विशेष कर वाॉल्ड सिटी में सीवरेज और दूषित पेयजल की आ रही समस्याओं को लेकर निगम अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक बातचीत की।
वाॉल्ड सिटी में परमानेंट लगे सुपर सककर मशीन
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वाॉल्ड सिटी में सीवरेज की बहुत ही समस्या आ रही है। जिससे दूषित पेयजल भी घरो तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि वाॉल्ड सिटी में परमानेंट सुपर सककर मशीन लगी रहनी चाहिए। इसके साथ-साथ सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड वाइज कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पहले ही सड़कों को बनवाने का कार्य शुरू करवाया गया था। अब अधिक सर्दी होने के कारण प्रिमिक्स प्लॉट बंद है और 1 महीने बाद फिर से सड़के बनाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पहले ही सवा करोड रुपए के विकास कार्यों के टेंडर लगाए हुए हैं, जो अब खुलने वाले हैं।
वार्ड वाइज टेंडर लगाने के लिए निगम कमिश्नर को दी विकास कार्यों की सूची
मीटिंग दौरान विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड वॉइस जरूरी विकास कार्यों की सूची निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह को दी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में वार्ड वाइज वॉलिंटियर्स की कमेटीयाँ बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को आ रही समस्याओं को सुनते हैं। जिस पर जिन जिन वार्डों के क्षेत्र में जरूरी जरूरी विकास कार्य होने हैं, उसकी टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाए।
निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मीटिंग में ही निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने विधायक डॉ अजय गुप्ता की सारी बातें सुनकर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की वार्ड वाइज विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाए। वाॉल्ड सिटी में परमानेंट सुपर सककर मशीन लगातार कार्य करती रहे। उन्होंने कहा कि वाॉल्ड सिटी के सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें