
अमृतसर,,27 फरवरी(राजन):मजीठा रोड पुलिस की ओर से सोमवार की देर रात एक डिलीवरी मैन से इलेक्ट्रिक स्कूटी छीनने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों में बेसबॉल और दातार से पीड़ित को पहले मारा, फिर उसका इलेक्ट्रिक स्कूटी छीनकर फरार हो गया।राजीव कुमार निवासी गांव माहल, राम तीर्थ रोड, अमृतसर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई । राजीव स्विगी फूड डिलीवरी कंपनी के लिए काम करता है और अपने सफेद.इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर पर सवार होकर मेडिकल हॉस्टल गुरु नानक देव अस्पताल से घर वापस आ रहा था।.रास्ते में सर्कुलर रोड के सामने मेडिकल कॉलेज के पास तीन युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। उनमें से एक.युवक ने उस पर दातार से वार किया और वह नीचे गिर गया,.बाकी दो युवकों ने बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया।.तीनों युवक उसका सफेद इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर छीन कर भाग गए, जिस पर मजीठा रोड थाने में केस दर्ज किया गया था।
कुछ ही घंटों में पकड़े चोर
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर वरिंदर सिंह खोसा एसीपी उत्तरी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतपाल सिंह मुख्य अधिकारी मजीठा रोड, अमृतसर में एएसआई रशपिंदर सिंह की टीम ने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर मामले का पता लगाया और स्नैचिंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पार्टी द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच करने के.बाद गत दिवस को स्नैचिंग के उक्त तीनों आरोपियों को अमृतसर वेरका बाईपास के एरिया से चोरी की गई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर और घटना के दौरान इस्तेमाल चाकू औरबेसबॉल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिलदीप सिंह उर्फ प्रधान ,मनिंदर सिंह और सनी तीनों निवासी कुवाटविंड हिंदुआ, थाना मेहता, अमृतसर के रूप में हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त.साहिल दीप सिंह से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर भी बरामद की गई हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News