
अमृतसर, 21 मार्च (राजन): नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा इस पर्व को साफ-सुथरे ढंग से एवं पानी का दुरुपयोग किये बिना मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार रंगों का त्यौहार है जिसमें लोग अपनी दुश्मनी भूलकर आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर अपने रिश्तेदारों आदि को रंग लगाकर होली मनाते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि होली मनाने के दौरान जहां पानी का दुरुपयोग होता है, वहीं कई लोग कचरा आदि फेंक देते हैं, जिससे निगम का सफाई विभाग भी परेशान होता है।कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस होली का त्योहार जेविक रंगा और फूला दी होली के साथ मनाएं, ताकि शहर साफ-सुथरा रहे और पानी का दुरुपयोग न हो।
पानी का दुरुपयोग को पूरी तरह से रोका जाए
नगर निगम के निगरान इंजीनियर संदीप सिंह ने कहा कि कमिश्नर हरप्रीत सिंह द्वारा होली के पावन त्यौहार पर बढ़िया सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी का दुरुपयोग को रोकना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि होली का पावन त्यौहार बढ़िया क्वालिटी के रंगों और फूलों से खेला जाए।
होली के पावन त्यौहार पर शहरवासी साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने कहा कि निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की पावन त्योहार होली पर भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि होली के पावन त्यौहार पर शहरवासी भी साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें। सड़कों फुटपाथों पर कूड़ा कर्कट ना फेंके। सफाई व्यवस्था को लेकर शहारवासी नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर