Breaking News

पंजाब में आप को बड़ा झटका ; आप के सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगरूल भाजपा में शामिल

अमृतसर,27 मार्च :पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद रिंकू कुमार आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल होंगे। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगरूल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।

भाजपा ज्वाइन करते हुए , विधायक शीतल अंगरूल

शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।आप सांसद रिंकू कुमार जालंधर से सासंद है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल बतौर सांसद शपथ ग्रहण की थी। सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे।गौरतलब है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं।

भाजपा ज्वाइन करते हुए सुशील कुमार रिंकू,

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *