
अमृतसर,15 अप्रैल:अमृतसर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने आज सुबह अमृतसर में नवरात्रि के शुभ दिन पर मंदिर माता लौंगां वाली देवी जी के पवित्र प्राचीन मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना में भाग लिया। उन्होंने दुर्गा सुदी पाठ सुना और महा माई की आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की और पंजाबियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की। संधू समुंदरी को संत महा मंडल पंजाब के अध्यक्ष और उदासी संप्रदाय के नेता महंत दिव्यांबर मुन्नी जी ने मंदिर अंदर सम्मानित किया और उन्हें उनकी सार्वजनिक सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। तरनजीत सिंह संधू ने प्राचीन मंदिर शिवाला बाग भाईया में भी माथा टेका और पूजा में भाग लिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें