Breaking News

मतगणना के लिए पर्यवेक्षक तैनात : जिला निर्वाचन अधिकारी

चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी विभिन्न मतगणना केंद्रों का दौरा करते हुए।

अमृतसर, 2 जून: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 02 अमृतसर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी  घनशाम थोरी ने बताया कि 13 मजीठा और 15 अमृतसर उत्तरी के लिए  ए राधा बिनोद शर्मा, 11 अजनाला के लिए  वीसी बोधने, 12 राजा सांसी के लिए  वैभव कुमार, 12 राजा सांसी के लिए  सियालजा प्रिया 16 अमृतसर पश्चिम दर्शनी एएम, 17 अमृतसर सेंट्रल के लिए मिस पीएस लीला एलेक्स, 18 अमृतसर पूर्वी के लिए मोहम्मद साहिद साले, 19 अमृतसर दक्षिण के लिए संजय कुमार धीमान और 20 अटारी के लिए मंजूनाथ सी को वोटों की गिनती के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने इना पर्यवेक्षक के साथ विभिन्न मतगणना केंद्रों का किया दौरा

चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी विभिन्न मतगणना केंद्रों का दौरा करते हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम थोरी ने इन पर्यवेक्षक के साथ विभिन्न मतगणना केंद्रों का दौरा किया और चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *