Breaking News

मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों को मिलने वाले हैं यह मंत्रालय

अमृतसर,  9 जून:जैसे-जैसे मोदी सरकार के शपथ ग्रहण का वक्त करीब आ रहा है, मंत्रियों के नाम भी सामने आते जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे 63 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश से 8 और मप्र से 5, राजस्थान से 4 जबकि पंजाब से एक हैं। लुधियाना लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव हारने के बावजूद केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनकर वह पंजाब की आवाज उठाएंगे। वैसे अमृतसर लोक सभा सीट से साल  2019 चुनाव में भाजपा  के प्रत्याशी हरदीप पुरी चुनाव हार कर भी मोदी सरकार में मंत्री रहे।चाहे उनको उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुना गया। इस बार भी हरदीप पुरी  केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं।हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिलने के आसार हैं। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बने रह सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर पहली बार केंद्रीय राजनीति में आ रहे हैं। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग की

डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 16 मई:अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *