Breaking News

अमृतसर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार: 1 किलो हेरोइन बरामद; बाइक से सप्लाई करने जा रहे थे

अमृतसर, 6 अगस्त: अमृतसर देहाती पुलिस ने बाइक पर हेरोइन बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक किलो हेरोइन बरामद की गई है। फिलहाल उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक चेक किए जा रहे हैं।.अमृतसर देहाती के एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि देहाती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाका लगाकर आरोपियों को उस समय दबोचा। जब वो बाइक पर सवार होकर हेरोइन देने जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई।  पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह निवासी नौशहरा ढाला और अवतार सिंह निवासी चाहल, तरनतारन है।

प्रॉपर्टी भी की जाएगी जब्त

एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी चेक किए जा रहे हैं। वहीं उनकी प्रापर्टी की जांच भी की जाएगी और अगर नशा तस्करी से कोई प्रॉपर्टी बनाई गई है, तो फिर उसे जब्त किया जाएगा ताकि अन्य नशा तस्करों को सबक मिल सके और नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *