Breaking News

पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन करके भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार किए बरामद

अमृतसर, 8 फरवरी:भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित गांव घोगा से नशा तस्करी का मामला सामने आया है। अमृतसर देहाती पुलिस और सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत एक घर से पाकिस्तान से आई भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में नशा और हथियारों की तस्करी से जुड़ी पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर अमृतसर देहाती पुलिस और बीएसएफ ने गांव घोगा में एक संदिग्ध घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 25 किलोग्राम वजन से अधिक हेरोइन बरामद की गई ।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस भी मिले हैं।आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए सीमा पार से भेजा गया था, जिसे आगे पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घर का मालिक कौन है और इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। फिलहाल पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कस्टम्स ने अमृतसर एयरपोर्ट पर चार हाईटेक ड्रोन किए जब्त

अमृतसर,5 फरवरी : राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) अमृतसर और एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) से मिली  सूचना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *