Breaking News

पुलिस की बड़ी सफलता: दो हैंड ग्रेनेड के साथ एकआतंकी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो।

अमृतसर, 10 फरवरी:अमृतसर ग्रामीण पुलिस के
स्पेशल सेल की तरफ से एक आतंकी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है । आरोपी के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं ।यह ग्रेनेड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराए थे । एसएसपी सोहेल मीर आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे ।

पुलिस यह स्पष्ट करेगी कि बरामद किए गए ग्रेनेड कहां से आए थे और उन्हें किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था। जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी बड़ी आपराधिक या आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर और त्वरित कार्रवाई से राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *