
अमृतसर,23 फरवरी:श्री हनुमान चालीसा परिवार के 9वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में हॉल गेट से प्रधान सूरज बब्बर व मोहित बब्बर की अध्यक्षता में एक भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में सनातनी ध्वज लेकर श्री बाला जी के जयकारें लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा हाल गेट से आरंभ होकर पिंक प्लाजा, कैरो मार्केट, कटरा जैमल सिंह, हाथी गेट होते हुए श्री दुर्गियाना तीर्थ पहुंची। रंग बिरंगे फूलों से सजे रथों में श्री मेहंदीपुर बाला जी राजस्थान श्री सालासर बाला जी राजस्थान, श्री लंगूरों वाले बाला जी अमृतसर, छिन्नमस्तिका धाम (दरबार चिंतपूर्णी) हिमाचल प्रदेश व मां ज्वाला जी हिमाचल प्रदेश से लाये गए अखंड ज्योति स्वरूपों को विराजमान कर इनके दर्शन शहरवासियों को करवाये गए। इस अवसर पर भारी संख्यां में पंहुचें भक्तों ने इन ज्योति स्वरूपों के आगे नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर रथ यात्रा के मार्ग पर जगह जगह पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर इस का स्वागत किया गया। इस मौके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस शुभ अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे, जिनका श्री हनुमान चालीसा परिवार के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। विधायक डॉ गुप्ता ने इस पवित्र रथ यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान सामाजिक बुराइयों को दूर करने का बल दे। ताकि अच्छे समाज की सिरजना की जा सके।

रथ यात्रा श्रीबालाजी की भव्य झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधान सूरज बब्बर ने बताया 24 फरवरी दिन मंगलवार को शाम 6 बजे से श्री दुर्गियाना तीर्थ के मुख्य प्रांगण में 9वें वार्षिक मेले दौरान श्री बालाजी महाराज का विशाल संकीर्तन करवाया जाएगा।

इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक मनी लाडला जी अपनी मधुर वाणी में श्री बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान करेंगे तथा श्री हनुमान चालीसा परिवार द्वारा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। उन्होनें बताया कि कार्यक्रम के दौरान भक्तों के लिए अट्टू लंगर भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया,डॉ सार्थक गुप्ता,डॉ राकेश शर्मा, पार्षद विक्की दत्ता, लॉटी पहलवान,अनिल कुमार विक्की, अंशुल वाही, सौरभ मेहरा,अभिषेक तनेजा, माधव सहगल, साहिल पसरिचा, अनिश बब्बर, विकास वाही सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News