Breaking News

शहर में लगे गंदगी के ढेर: कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करवाने में बिल्कुल फेल; 5-5 दिन तक लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा

शहर में लगे गंदगी के ढेर।

अमृतसर, 31 मार्च: नगर निगम द्वारा अक्टूबर 2025 से शहर की साफ सफाई को लेकर एक कंपनी को ठेका अलाट किया था। ठेका अलाट करते समय नगर निगम द्वारा रखी गई शर्तो को कंपनी द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा हैं। जिसमें शहर में लगातार गंदगी के ढेर लग रहे हैं। जिसका मुख्य कारण लोगों के घरों से 5-5 दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कंपनी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने में बिल्कुल फेल साबित हो रही है। कंपनी द्वारा ठेके के अनुसार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए कंपनी द्वारा 502 मिनी टिप्पर शहर में लगाए जाने थे। किंतु इस वक्त भी कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए लगभग 120 मिनी टिप्पर चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट वेंडर से लगभग 80 गाड़ियां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाई जा रही है। लगातार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ना होने से लोग कूड़े को सड़कों पर फेंक देते हैं।शहर में लग रहे गंदगी के ढेरो से लोगों को भारी परेशानियों में से गुजरना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा प्रतिमाह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए लगभग 6 करोड़ रूपया अदा किया जा रहा है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम की हो रही उल्लंगना

शहर में लगे गंदगी के ढेर।

कंपनी द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन जी टी ) के नियमों की उल्लंगना हो रही है। जिससे नगर निगम को जुर्माना भी अदा करना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा प्राइवेट वेंडरो से शहर की सड़कों से कूड़ा करकट उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियां हायर करके कूड़ा उठाया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रालिया द्वारा सड़कों से कूड़ा उठाते समय कूड़ा सेग्रीगेशन की पूरी तरह से उल्लंगना की जा रही है। एनजीटी के मुताबिक कूड़ा करकट उठाते समय गिला और सुखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जाना चाहिए। शहर में ट्रैक्टर ट्रालियां, टिप्परों और अन्य मशीनरी के माध्यम से गिला और सुखा कूड़ा इकट्ठा करके उठाया जा रहा है।

कमर्शियल अदारों से भी भारी मात्रा में कूड़ा उठाकर डंप में पहुंचा जा रहा : कंपनी इन से राशि वसूल रही

नगर निगम से ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी शहर के बड़े-बड़े कमर्शियल अदारों से भी भारी मात्रा में कूड़ा उठाकर डंप में पहुंचा जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार बड़े-बड़े कमर्शियल अदारों द्वारा एकत्रित किया जा रहा कूड़े का निपटान खुद ही किया जाना है। सबसे महत्वपूर्ण कंपनी द्वारा शहर के बड़े-बड़े कमर्शियल अदारों से प्रति महीने हजारों रुपया प्रति यूनिट से लिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी द्वारा शहर से कमर्शियल और घरेलू अदारो से प्रतिमाह लाखों रुपया एकत्रित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा एकत्रित की जा रही राशि का नगर निगम को कोई भी हिसाब नहीं दिया जा रहा हैं। जबकि नियम के अनुसार कंपनी को इसका पूरा-पूरा हिसाब नगर निगम को देना है। इसमें से बनती राशि नगर निगम को भी उपलब्ध करवानी है। यह भी घपला चल रहा है।

डंप में कूड़े की प्रोसेसिंग हुई नहीं, नगर निगम ने कंपनी को दे दिया 6 करोड़ का भुगतान

नगर निगम द्वारा कंपनी को 5 महीने का करोड़ो रुपयो का भुगतान कर दिया गया है। भुगतान करते समय नगर निगम के अधिकारी कंपनी द्वारा किए गए कॉन्ट्रैक्ट की धज्जिया उड़ा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम द्वारा कूड़े की प्रोसेसिंग करने की एवज में लगभग 6 करोड़ रुपयो का भुगतान कर दिया गया है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा शहर से एकत्रित किया गया कूड़ा भगतावाला कूड़े के डंप में फेंका जाता है। इसमे नए कूड़े में से गिले कूड़े की कंपनी द्वारा प्रतिदिन प्रोसेसिंग करने का प्रावधान है। कंपनी द्वारा अभी तक भगतावाला कूड़े के डंप पर प्रोसेसिंग करने के लिए मशीनरी ही नहीं लगाई गई। डंप पर नए कूड़े की कोई भी प्रोसेसिंग नहीं हुई है, इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कंपनी को लगभग 6 करोड़ रुपए का भुगतान करना बहुत ही बड़ा घपला है। अगर इसकी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाई जाए तो कंपनी के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों पर भी एफ आई आर दर्ज हो सकती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने चार शानदार साल में लोगों के हितों के लिए किए हर वादे को पूरा किया: विधायक डॉ गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने लोगों को सरकार की पिछले चार सालों की उपलब्धियों के बारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *