Breaking News

पंजाब सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर, 6 अप्रैल:पंजाब सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख को बदला गया है। वहीं नया स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर भी नियुक्त किया गया है।डॉ. शरद सत्य चौहान को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। पीके सिन्हा को लॉ एंड ऑर्डर का स्पेशल डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे 1 मई 2024 से मौजूदा अधिकारी अर्पित शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद यह कार्यभार संभालेंगे। गुरमीत सिंह चौहान, जो डीआईजी (AGTF) थे, उन्हें उनके पद से हटाकर फिलहाल उनकी सेवाएं डीजीपी को सौंप दी गई हैं। उनकी नई तैनाती बाद में तय की जाएगी। राम सिंह और आरके जायसवाल को उनके वर्तमान पदों के साथ-साथ होम गार्ड्स और जेल विभाग जैसे अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने 6 अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  (ए.डी.ए.) के  जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *