Breaking News

नगर निगम वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक 10 अप्रैल को: इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द कमेटी के मंजूर किए गए विकास कार्यों पर लगेगी मोहर

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 8 अप्रैल (राजन):  नगर निगम अमृतसर का हाउस 28 जनवरी 2025 को बना था। अब तक इस हाउस के गठित होने के उपरांत 2 ही वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक हो चुकी है। जिसमें पिछली  बैठक 26 सितंबर को हुई थी। वित्त एंड ठेका कमेटी की तीसरी बैठक 10 अप्रैल को होने की संभावना है। नगर निगम के सभी विभागीय प्रमुखों को जारी किए गए पत्र के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग का बैठक में होने जारहे एझंडे में अपने-अपने विकास के प्रस्ताव 9 अप्रैल सुबह 11:00 बजे तक डालने को कहा गया है। नगर निगम में 26 सितंबर के उपरांत करोड़ो रुपयो के विकास के प्रस्ताव मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया द्वारा इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ द कमेटी के माध्यम से मंजूर किए हुए हैं। अब इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाएगी।

वित्त एंड ठेका कमेटी के होते हैं 6 सदस्य

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी के कुल 6 सदस्य होते हैं। जिन में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो पार्षद सदस्य है। अगर किसी भी प्रस्ताव पर 4 सदस्य मंजूरी दे देते हैं तो उस प्रस्ताव को मंजूर माना जाता है। वैसे 26 सितंबर को हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी ने भाग नहीं लिया था।

करोड़ो के प्रस्तावों पर लगेगी मोहर

निगम की होने जा रही वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में करोड़ों के प्रस्तावों पर मोहर लगेगी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम द्वारा शहर की साफ सफाई के लिए एक कंपनी को 48.37 करोड रुपए और 49.49 करोड़ रुपयो के पहले से दिए गए दो टेंडर मंजूर किए जाएंगे। इसके इलावा पंजाब सरकार के विधायक फंड में से रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट, साकसी ग्रांट के विकास प्रोजेक्ट, दुर्गियाना परिसर के पास फसाड वर्क, रामबाग स्थित नगर निगम की प्रिंटिंग को ऐतिहासिक ऑडिटोरियम बनाने के प्रोजेक्ट, रंजीत एवेन्यू स्थित विकास के बड़े प्रोजेक्ट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों के अधीन आते क्षेत्र में साफ सफाई के प्रोजेक्ट, शहर की सभी वार्डों में हो रहे और होने जा रहे विकास के प्रोजेक्ट, शहर की सफाई के लिए खरीदी जा रही मशीनरी, नगर निगम में आउटसोर्स पर नियुक्त किए गए कर्मचारियो की मंजूरी के प्रोजेक्टो को मोहर लगेगी। निगम के सभी विभागीय प्रमुखों द्वारा इनकी सूचियां तैयार कर ली गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने श्री दरबार साहिब के समीप गलियों का निर्माण, सीवरेज अपग्रेडेशन एवं स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन कार्य एक साथ शुरु करवाएं

विकास कार्यों का शुभारंभ करवाते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 2 अप्रैल (राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *