Breaking News

नगर निगम अमृतसर द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन 

अमृतसर, 21अप्रैल : नगर निगम अमृतसर द्वारा आज कंपनी बाग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर में चल रहे तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान का हिस्सा थी।

रैली को निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एमओएच डॉ. योगेश अरोड़ा, सीएसओ मलकीत सिंह, एसआई अमनदीप सिंह सहित स्वच्छ पंजाब और इको सेवा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान निगम कमिश्नर शेरगिल ने नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद किया तथा उन्हें कूड़ा न फैलाने और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्थायी स्वच्छता जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन से ही संभव है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को जारी किए गए विभाग देने के दोनों आदेश  किए गए रद्द: नए आदेशों का हो रहा इंतजार 

अमृतसर,4 सितंबर : नगर निगम अमृतसर कमिश्नर द्वारा 2 सितंबर को आदेश नंबर 1195 और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *