
अमृतसर,21 अप्रैल(राजन): शहर में लोगों को निरंतर साफ पानी की स्पालई के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम प्रोजेक्ट के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (ऐ.आई.आई.बी) की टीम द्वारा शहर का दौरा किया गया। ज्ञात हो की नगर निगम द्वारा विश्व बैंक और ऐ.आई.आई.बी के सहयोग से पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।

इसी प्रजोक्ट के अधीन ए.बी.डब्लयू.एस.एस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत आने वाले समय में अपर बारी दौआब नहर के पानी को साफ करके घर-घर स्पलाई किया जाएगा। जिसके लिए वल्ला के पास 44 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन समर्था वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, शहर में 45 नई पानी की टैंकीयों के निर्माण के साथ-साथ शहर में 112 कि.मी लंबी पाईपलाईन बिछाने का काम का चल रहा है।
विश्व बैंक की टीम में मारिया लुईसा व चारू जैन और ऐ.आई.आई.बी से रूपल कुलकर्णी व ईया क्रूज द्वारा वल्ला में बनाए जा रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ प्रोजेक्ट से संबंधित अन्य निर्माण स्थलों का दौरा करके प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया गया।
इसके बाद टीम द्वारा निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर निगम कमिश्नर ने बताया गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और प्रोजेक्ट के काम कर रहे मजदूरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं जैसे अधिक गर्मी होने पर दोपहर में 12 से 3 बजे तक मजदूरों के काम करने में पाबंदी, मजूदरों के रहने वाले कैबिन में डेर्स्ट कूलर्स, पीने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ ओ.आर.एस भी दिया जा रहा है।
वर्ल्ड बैंक की टीम द्वारा प्रोजेक्ट के तहत मजदूरों, आम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों और निर्माणकार्यों आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण प्रभाव को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की सरहाना की। इस मौके पर एस.इ प्रोजेक्ट डा. जितिन वासुदेवा, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ़ इंजीनियर), एक्सईन सुनील महाजन, दिवतेश विर्दी, नरेंद्रपाल सिहं, अशवनी कुमार, बादल सोनी, डा. सुमित अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News