Breaking News

कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री के सामान से 2.24 करोड रुपए की कीमत का सोना किया जब्त

अमृतसर, 15 मई :श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने मलेशिया से आए एक यात्री के सामान से 2.24 करोड रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार यात्री ने कड़ा और अन्य गहनों के रूप में सोने को अपने सामान में छुपाया हुआ था। जांच के दौरान सोना पूरे 24 कैरेट का निकला है। फिलहाल यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्री मलेशिया से फ्लाइट के जरिए अमृतसर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद जब उसके सामान और व्यक्तिगत वस्तुओं की गहन जांच की गई तो अधिकारियों को सोना बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने सोने को बेहद शातिर तरीके से कड़ा और अन्य गहनों के रूप में छुपाकर रखा हुआ था ताकि वह जांच एजेंसियों की नजरों से बच सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने पदभार ग्रहण किया: चल रही खींचतान के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश की

अमृतसर, 11अक्टूबर :पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *