
अमृतसर, 16 मई : नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशानुसार हेल्थ ऑफिसर डॉ. योगेश अरोड़ा और सैनिटेशन ऑफिसर मलकीत सिंह खैहरा के नेतृत्व में लॉरेंस रोड पर सफाई व्यवस्था की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए और भविष्य में सड़क पर कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी गई।
दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे सुबह अपनी दुकानों का कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों में डालें। इसके अलावा बैन प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल बंद करके जूट के लिफाफों का इस्तेमाल किया जाए।

नगर निगम के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने शहर के दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि वे शहर की सफाई के लिए नगर निगम का सहयोग करें ताकि गुरु नगरी को साफ किया जा सके। इस मौके पर अमनदीप सिंह सैनिटरी इंस्पेक्टर, हरिंदरपाल सिंह सैनिटरी इंस्पेक्टर, कमलजीत सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News