Breaking News

मंत्री अरोड़ा के बाद ईडी ने 2 अफसरों समेत 4 को जारी किया समन

अमृतसर, 17  मई :पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने अब पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन- -कम- मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को तलब किया है। इसके अलावा 3 अन्य लोगों को भी सोमवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। इनमें पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन, 2 कारोबारी साझेदार हेमंत सूद और चंद्रशेखर शामिल हैं।

यह मामला मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी एक निजी कंपनी को करोड़ों रुपए की बैंक गारंटी कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से वापस कर फायदा पहुंचाने से संबंधित है।

सोमवार को ही संजीव अरोड़ा की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस नोटिस के बाद पावरकॉम इस मामले से संबंधित सभी फाइलें औरnरिकॉर्ड ईडी को सौंपने की तैयारी में है। अधिकारी मांगे गए दस्तावेज जांच एजेंसी के कार्यालय लेकर जाएंगे।  

About amritsar news

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत अमृतसर जिले में बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही है गणना

अमृतसर, 5 जुलाई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *