Breaking News

राष्ट्रीय स्तर की टीम ने अमृतसर में जनगणना 2026-27 कार्यों का लिया जायजा

अमृतसर, 22 मई : भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आर.जी.आई.), जनगणना विभाग, नई दिल्ली तथा जनगणना कार्यालय चंडीगढ़ की एक राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा आज जिला अमृतसर के विभिन्न ब्लॉकों में चल रही जनगणना 2026-27 संबंधी गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

इस उच्च स्तरीय टीम में  हरमीत सिंह मध, संयुक्त निदेशक, स्वदेश प्रताप सिंह शाक्य, सहायक निदेशक,  जय नारायण, सांख्यिकीय अन्वेषक-1, सुनील कुमार, सहायक अनुसंधान अधिकारी, अरुण महाजन, डिप्टी सांख्यिकीय अधिकारी जिला अमृतसर तथा राजविंदर सिंह चिमनी, मास्टर ट्रेनर जनगणना शामिल थे।

दौरे के दौरान टीम द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में चल रहे जनगणना कार्यों की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, फील्ड स्तर पर की जा रही तैयारियों तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। टीम ने जनगणना संबंधी डाटा संग्रह प्रक्रिया, रिकॉर्ड रखरखाव, तकनीकी प्रबंधों तथा प्रशिक्षण संबंधी किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर टीम द्वारा डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह के साथ एक विशेष बैठक भी की गई, जिसमें जिले में जनगणना 2026-27 के कार्यों की वर्तमान प्रगति एवं क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनगणना कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा निर्धारित समय के भीतर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा जनगणना संबंधी सभी कार्य भारत सरकार एवं जनगणना विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा इस कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया, विकास कार्यों तथा भविष्य की नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इस प्रक्रिया को पूरी सटीकता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सभी NGO और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन आम लोगों को हीटवेव से बचने के लिए जागरूक और एजुकेट करें :डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर,21 मई : रेड क्रॉस सोसाइटी, अमृतसर की तरफ से आज रेड क्रॉस भवन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *