Breaking News

बांसों वाले बाजार में लगी भीषण आग: भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी, आग में एक दुकानदार जला ; विधायक डॉ गुप्ता, पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे

अमृतसर, 28 मई : रामबाग इलाके में स्थित बांसों वाले बाजार में देर शाम भीषण आग लग गई। यह बाजार बांस, लकड़ी की सीढ़ियां और अन्य संबंधित सामान बनाने के लिए जाना जाता है, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें कई फुट ऊंचाई तक उठ रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच.गई।

इस दौरान एक दुकानदार जल गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया है।उसकी बाजार में.बांस की दुकान थी। वह दिव्यांग था, जिसके कारण समय रहते वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और आग की चपेट में आ गया।

20 से 25 दुकानें आग में जलकर खाक हो गई हैं। वहीं
एक दुकान के ऊपर लगे मोबाइल टावर में भी आग लग गई है। टावर के गिरने का खतरा है।

सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता पुलिस प्रशासन,फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों की टीमो के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा आग पर काबू पाना शुरू कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर फायर ब्रिगेड विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया।

हालांकि, बाजार में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। विधायक डॉ गुप्ता और प्रशासनिक टीमो ने आसपास के इलाकों को सुरक्षित करने का काम किया और आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया था ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)संबंधी बी.एल.ओ. 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 27 मई :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में 15 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *