
अमृतसर, 29 मई :डी.ए.वी. कॉलेज अमृतसर के वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), जैव प्रौद्योगिकी (बायो टेक्नोलॉजी) और प्राणी विज्ञान (जूलॉजी) विभागों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जैव विविधता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम पंजाब बायो डाइवर्सिटी बोर्ड के सहयोग से और नेशनल बायो डाइवर्सिटी ऑथोरिटी, भारत सरकार के अनुदान से करवाया गया ।इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली और पौधरोपण भी किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने की। अपने संबोधन में उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि प्रकृति के सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे पारिस्थितिकी तंत्र की अहम कड़ी हैं। इनके संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर विभाग के प्रो. नीरज गुप्ता ने जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने जैव विविधता के आर्थिक, पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया। वहीं प्रो. विकास गुप्ता ने भी अपने व्याख्यान में जैव विविधता पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव तथा संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला।
बॉटनी विभाग की मुखी डॉ रजनी बाला ने बताया कि
रंगोली मुकाबले में डी ए वी इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम, गुरु नानक देव डी ए वी पब्लिक स्कूल को द्वितीय और एस एस एस एस मॉडर्न स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया । सोलगन राइटिंग में डी ए वी स्कूल लोहगढ़ की दृष्टि को प्रथम, एस एस एस एस मॉडर्न हाई स्कूल की अमीषा वर्मा को द्वितीय और माधव विद्या निकेतन की महक और एस एस एस एस मॉडर्न स्कूल गुंजन आनंद को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ बी बी यादव, प्रो सुरिंदर कुमार, डॉ रवि शर्मा, प्रो निहिता शर्मा, डॉ रूपिंदर कौर, डॉ हरसिमरन सिंह और डॉ साक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News