Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अमृतसर, 14 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सचिव राकेश कुमार ने आज जिला अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी मिश्रा, आई.ए.एस., अतिरिक्त उपायुक्त, अमृतसर तथा राजिंदर सिंह, चुनाव तहसीलदार, अमृतसर भी उनके साथ उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस में मशीनों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा अन्य मानक व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना भी की।

इसके उपरांत राकेश कुमार ने सरकारी मिडिल स्कूल, रामपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झीता कलां तथा शहीद जैमल सिंह बल्ल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानावाला कलां, अमृतसर स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, रैंप, मतदान कक्षों, पेयजल, शौचालयों तथा अन्य अशोर्ड मिनिमम फैसिलिटीज (AMF) का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा लगाए गए शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के संग्रहण और उनके डिजिटलीकरण संबंधी कार्यों का जायजा लिया तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाई जाए और गणना प्रपत्रों की समय पर प्राप्ति तथा शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए।

राकेश कुमार ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

उन्होंने जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि मतदाता सूचियों को और अधिक शुद्ध, सटीक तथा विश्वसनीय बनाया जा सके। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका: बोले- पंजाब में एक ही चेहरा होगा, राहुल गांधी का

शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से कांग्रेसी नेता मीटिंग करते हुए। अमृतसर,13 जुलाई: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *