Breaking News

पंजाब बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की नई टीम की घोषित: विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल, सलिल कपूर को अमृतसर शहरी की जिम्मेदारी

अमृतसर,18 जुलाई (राजन):भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इन नियुक्तियों का ऐलान किया।यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर हर क्षेत्र तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और मेहनत से संगठन को नई मजबूती देंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं अमृतसर शहरी से सलील कपूर की घोषणा के बाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।​सलिल कपूर की नियुक्ति को पार्टी के जमीनी स्तर को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सलिल कपूर युवा मोर्चा के वार्ड प्रधान,  मंडल अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला महामंत्री व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सहित प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व महामंत्री सहित कई अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस समय सलिल कपूर भाजपा अमृतसर के जिला महामंत्री थे, जिन्हें अब जिलाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी की गई सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पीएम मोदी बोले: AAP सरकार की कर्ज परमौज: कट्टर बेईमान पार्टी विज्ञापनों से विश्वासघात छुपा रही,कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में; पंजाब में बीजेपी ही बदलाव लाएगी

अमृतसर,17 जुलाई :पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 5470 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *