Breaking News

आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला: घर जाते समय कई जगह से काटा; इलाज के दौरान कुछ घंटों ही तोड़ा दम

अमृतसर, 19 जुलाई: इस्लामाबाद इलाके की चौकिया वाली गली में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 74 वर्षीय बुजुर्ग गुरप्रीत सिंह पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक गुरदीप सिंह कई वर्षों से टाहली साहिब मार्केट में कपड़ों की दुकान पर काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी सरबजीत कौर, बेटा हरजोत सिंह और दो विवाहित बेटियां हैं। शनिवार शाम वह रोजाना की तरह काम से घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि पिछली गली में रहने वाले एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है। रात को खाना खाने के बाद वह उनका हालचाल जानने के लिए घर से निकल गए।

रात करीब साढ़े दस बजे जब गुरदीप सिंह रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे, तभी गली में घूम रहे पांच से सात आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने खुद को बचाने और वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुत्तों ने उन्हें घेर लिया और कई जगहों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसके बाद में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।हालांकि, इस मामले में परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर निकलते समय खतरा रहता है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने  गैर-कानूनी हथियार और एक्सप्लोसिव स्मगलिंग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़: हथियारों सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर,14 जुलाई (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *