Breaking News

रंगला पंजाब योजना के विधायक डॉ निज्जर ने निःशुल्क पब्लिक इंडोर जिम जनता को किया समर्पित:कहा,युवाओं को फिटनेस और नशा-मुक्त जीवन की ओर प्रेरित

अमृतसर,19 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही रंगला पंजाब योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिण के वार्ड नंबर 39 स्थित श्री गुरु हरगोबिंद जी स्टेडियम में स्थापित निःशुल्क पब्लिक इंडोर जिम का आज विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर तथा  मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत स्थापित यह आधुनिक इंडोर जिम क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे नागरिक अपनी शारीरिक फिटनेस को बेहतर बना सकेंगे।

डॉ. निज्जर ने कहा कि स्वस्थ युवा ही नशा-मुक्त और समृद्ध पंजाब की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि जब युवा अपना समय जिम, खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। यह इंडोर जिम युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं तथा लोगों को आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवारों, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर मैडम पल्लवी मिश्रा। अमृतसर, 17 जुलाई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर मैडम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *