Breaking News

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट के मामले में कांग्रेसी पार्षद ने फिर ली तारीख

अमृतसर,21 जुलाई (राजन) : नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कांग्रेसी पार्षद श्वेता छाबड़ा द्वारा डाली गई कंटेंप्ट ऑफ हाई कोर्ट की याचिका पर आज सुनवाई होनी थी । हाईकोर्ट में  इस याचिका पर कांग्रेसी पार्षद के वकील पेश न होने पर बार-बार तारीख ली जा रही है। इस मामले में आज हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक गुप्ता द्वारा सुनवाई की जानी थी। जस्टिस दीपक गुप्ता को आज बताया गया कि पार्षद श्वेता छाबड़ा के वकील एक दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं। जिस कारण वह आज हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं आ सकते। जस्टिस दीपक गुप्ता ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर 2026  की तारीख निर्धारित कर दी ।

वकीलों के पेश न होने पर अमृतसर मेयर का दोबारा चुनाव करवाने की याचिका पहले ही हो चुकी खारिज

नगर निगम अमृतसर मेयर,सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कथित धक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा कोर्ट में दायर की गई याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा 25 मई 2026 को खारिज कर दिया गया है। कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। इस याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को दोबारा करवाया जाए । हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में पार्षद विकास सोनी की ओर से वकीलों द्वारा लगातार दो तरीखो में सुनवाई नहीं की गई। जिस पर  25 मई 2026 को भी पार्षद विकास सोनी की ओर वकीलों द्वारा सुनवाई ना करने पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के जस्टिस एच एस सेठी और जस्टिस दीपक मनचंदा द्वारा याचिका को खारिज कर दिया गया था। इस मामले को लेकर भी अभी तक पार्षद विकास सोनी द्वारा माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में  रीएप्लीकेशन दायर नहीं की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने नवां कोट इलाके में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की:लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *