Breaking News

सफाई मजदूर फेडरेशन का 27 अगस्त को पंजाब महाबंद को पूरा समर्थन: नगर निगम कार्यालय भी रहेंगे बंद

पदाधिकारी डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए।

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन): सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के प्रधान विनोद बिट्टा, सरपरस्त केवल कुमार, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र टोना व अन्य पदाधिकारी ने आज डिप्टी कमिश्नर अमृतसर और नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन जारी किया। ज्ञापन में कहा गया कि सफाई मजदूर फेडरेशन का 27 अगस्त को पंजाब महाबंद को पूरा समर्थन देगी। उस दिन नगर निगम कार्यालय भी  बंद रहेंगे।

पदाधिकारी नगर निगम एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए।

इन पदाधिकारी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति सबसे ज़्यादा कर्मचारी मारु सरकार साबित हुई है। सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। मुख्य मांगों में 18% DA शामिल है। इनमें पेंशन जारी करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना व अन्य मांगों को पूरा किया जाए।

रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।

इन पदाधिकारी ने कहा कि “अमृतसर नगर निगम से कंपनियों को भगाओ और नगर निगम, अमृतसर को बचाओ” की भी मांग की जाएगी। कंपनियों के मैनेजरों को निर्देश दिया जाता है कि अगर 27.08.2026 को कोई भी गाड़ी निकलती है, तो इसकी ज़िम्मेदारी संबंधित मैनेजर या निगम प्रशासन की होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जसकरनजीत सिंह तेजा पीपीएस ने डी.सी.पी. अमृतसर का पदभार संभाला

डी.सी.पी. जसकरनजीत सिंह तेजा।  अमृतसर, 20 अगस्त: जसकरनजीत सिंह तेजा पीपीएस ने आज डिप्टी कमिश्नर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *