
अमृतसर,9 सितंबर :अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता तलबीर सिंह गिल सिटी-2 के एडीसीपी श्रीवेनेला से भिड़ गए। उन्होंने एडीसीपी से कहा कि आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं। इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते वक्त अचानक गिरते नजर आए। तलबीर सिंह गिल आप के मजीठा के इंचार्ज हैं। वह 5 सितंबर की रात को थाना सदर के भगोड़े को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे।
एडीसीपी श्रीवेनेला ने बताया कि पुलिस ने गैर-जमानती मामले में PO को गिरफ्तार किया था। आप नेता उसे रिहा करने की मांग कर रहे थे | एडीसीपी के अनुसार, स्थिति स्पष्ट होने के बाद तलबीर गिल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे व्यक्ति के पीछे नहीं आना चाहिए और उसकी सिफारिश नहीं करनी चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News