Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात : हलके के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक की चर्चा

विधायक डॉ अजय गुप्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते हुए।

अमृतसर, 21 अक्टूबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने  केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास और लोगों की समस्या को लेकर अरविंद केजरीवाल से विस्तार पूर्वक चर्चा की। विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि हल्के में चल रहे विकास के प्रोजेक्टो को लेकर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कैरो मार्केट मल्टी स्टोरी आधुनिक पार्किग स्टैंड, सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार रेडियलस रोड, खपरखेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने तथा अन्य विकास के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में हर हालत में पूरा करने के बारे में चर्चा हुई।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी से लोगों की उम्मीदों और ज़मीनी स्तर की ज़रूरतों के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी से मिलना हमेशा नई एनर्जी और दिशा देता है। उनकी लोगों को ध्यान में रखकर सोचने वाली सोच, साफ़ इरादे और आम लोगों के हक़ के लिए लगातार संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनकी प्रत्येक समस्याओं का हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने  कहा कि केंद्रीय हल्का उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है। हल्के के लोगों से मिल रहा प्यार, विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“बदी पर नेकी” की जीत का पर्व दशहरा मनाया गया

अमृतसर, 20अक्टूबर : ” बदी पर नेकी ” की जीत का दशहरा पर्व अमृतसर शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *