Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर करवाया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 24 अक्टूब(राजन): पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ), अमृतसर में राज्य स्तरीय समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करवाया जा रहा है। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल सरायन बोर्ड के चेयरमैन  बाल जोगी प्रगट नाथ, दिल्ली के अंबेडकर नगर से विधायक  अजय दत्त, डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, आई.जी. बॉर्डर रेंज  गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी. अमृतसर देहाती  कंवलप्रीत सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  पल्लवी मिश्रा तथा विधानसभा हलका राजासांसी से आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज  सोनिया मान ने तीर्थ स्थल एवं राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन स्थल का दौरा किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि राज्य स्तरीय समारोह के मद्देनजर संगतों की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने सहित सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वाली संगतों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।

इस अवसर पर  बाल जोगी प्रगट नाथ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट के मंत्री तथा अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रकट दिवस के अवसर पर सुबह संत-महापुरुषों की उपस्थिति में वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर निशान साहिब चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगतों की सुविधा एवं सेवा को ध्यान में रखते हुए समारोह के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने समस्त संगतों से अपील की कि वे भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर राम तीर्थ में बड़ी संख्या में पहुंचकर नमन करें और समारोह की शोभा बढ़ाएं।

डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि समारोह में शामिल होने वाली संगतों के लिए ठहरने, लंगर, पीने के स्वच्छ पानी, सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रबंधों की निरंतर निगरानी की जाए, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर एस.डी.एम. लोपोके मनबीर सिंह, जी.एम.  मधुर भाटिया, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन  दिलबाग सिंह एवं रजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मोदी सरकार के शासन में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास: भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न, कई दिग्गज भी हुए शामिल

अमृतसर, 23 अक्तूबर(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी भाजपा अमृतसर शहरी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *