Breaking News

राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब आएंगे: सीएम  मान के गृहजिले संगरूर का दौरा करेंगे

अमृतसर,25 अक्टूबर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने यह जानकारी दी है। वह 4 नवंबर को पंजाब सीएम भगवंत मान के गृहजिले संगरूर का दौरा करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि यह दौरा पंजाब में 2027 के.विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति देने के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 के लिए पूरी.तरह तैयार रहने का संदेश दिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले राहुल गांधी की सितंबर महीने में ही पंजाब आने की चर्चाएं थीं, लेकिन सुरक्षा और पार्टी में गुटबाजी पीक पर होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर करवाया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 24 अक्टूब(राजन): पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *