
अमृतसर,9 नवंबर(राजन): एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा द्वारा जिले ने धारा 163 लागू की है। जिसके तहत अलग-अलग कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की आदेश जारी किए गए हैं।अमृतसर में असला भंडार व्यास के आसपास 1000 वर्ग गज क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग और किसी भी तरह का निर्माण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सीमा पर कंटीली तार के आसपास हर तरह की हरकत पर प्रतिबंध
सीमावर्ती क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगती कंटीली तार से 500 मीटर क्षेत्र में शाम 6:00 से सुबह 6:00 बजे तक हर तरह की हरकत पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाने पर पाबंदी
श्री गुरु रामदास अंडर राष्ट्रीय हवाई अड्डा के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार एयरपोर्ट में प्रतिदिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने चलती हैं। इसलिए हवाई अड्डे के नजदीक पड़ते देहाती क्षेत्र में होटल और मैरिज पैलेस है। जिसमें ड्रोन कैमरा का उपयोग किया जाता है। जिसकी आड़ में समाज विरोधी अंसर किसी तरह के हादसे को अंजाम दे सकते हैं। जिस पर यह प्रतिबंध लगाया गया हैं।
वाॉल्ड सिटी के अंदर शराब,मीट और तंबाकू पदार्थ की बिक्री और स्टोरेज पर प्रतिबंध
अमृतसर शहर की वाॉल्ड सिटी में शराब मीट और तंबाकू पदार्थ की बिक्री और स्टोरेज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा पहले से ही वाॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा दिया हुआ है।
मैरिज पैलेस में हथियार लेकर जाना और फायरिंग करने पर प्रतिबंध
जिले के देहाती क्षेत्र में चल रहे मैरिज पैलेस में हथियार लेकर जाना और फायरिंग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जारी किए गए आदेशों के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि एसएसपी अमृतसर देहाती ने उनके ध्यान में लाया है, मैरिज पैलेस, धार्मिक स्थल पर होते समारोह दौरान लोग हथियार नाल ले जाना और हवाई फायर करने से दहशत का माहौल बन जाता है। जिस पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। उपरोक्त सभी प्रबंध 6 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News