Breaking News

सुखबीर बादल ने अकाली नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ब्यास दरिया में छापामारी कर अवैध हो रही माइनिंग का किया पर्दाफाश

लगाया आरोप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्री, सांसद,विधायको को करवा रहे हैं लूट

ब्यास/ अमृतसर,30 जून (राजन): अकाली दल अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने अकाली नेता व कार्यकर्ताओं के साथ ब्यास दरिया पर छापा मार कर वहां हो रही अवैध माइनिंग का पर्दाफाश किया है।
अमृतसर आए सुखबीर बादल वहां से ही पत्रकारों को साथ लेकर ब्यास दरिया पर पहुंचे जहां बड़े स्तर पर माइनिंग की जा रही थी।सुखबीर बादल  ने आरोप लगाया कि यह माइनिंग अवैध तौर पर हो रही है और करोड़ों की लूट हो रही है।उन्होंने कहा कि यदि यह जायज़ होती तो यहां मौजूद ट्रक चालक और अन्य लोग उन्हें देख कर न भागते। यह माइनिंग मुख्य हाईवे केवल एक किलोमीटर दूरी पर हो रही थी।
उल्लेखनीय है गत दिवस एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें बताया गया था कि कैसे ब्यास दरिया पर अवैध माइनिंग चल रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुखबीर बादल यहां पहुंचे थे। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री, विधायक  और एम. पी. कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां पर पाईप लाईन डाल कर अवैध माइनिंग की जा रही है। जब माइनिंग करने वालों ने उनको देखा तो सभी यहां से फ़रार हो गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेसी नेताओं को पंजाब को लूटने की पूरी छूट दी हुई है। एक ट्रक में माइनिंग माफिया को 50 से 60 हज़ार रुपए का लाभ होता है। यह सब कुछ पुलिस और विभाग की मिली भुगत के साथ हो रहा है। सुखबीर बादल वहां से अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ थाना बयास पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।

About amritsar news

Check Also

पंजाब में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने वाली भवंत मान सरकार नशा खत्म करने में पूरी तरह हुई फेल: तरुण चुग

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन) : बीजेपी अमृतसर के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *