Breaking News

एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन 6 बिल्डिंगो को किया सील

एटीपी हरकिरण कौर बिल्डिंग को सील करवाते हुए।

अमृतसर, 26 अगस्त (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा ईस्ट जोन के क्षेत्र सिटी सेंटर तथा अजीत नगर क्षेत्र में 3-3 बड़ी निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंगों को सील कर दिया है। ईस्ट जोन की एटीपी हरकिरण कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, रोहिणी, रणदीप कौर व स्टाफ द्वारा सीलिंग की गई। बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माणाधीन बिल्डिंग के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा उन बिल्डिंगों को सील किया जा रहा है।

बिल्डिंग को सील करते हुए निगम कर्मचारी।

गठित टीम भी कर रही है जांच
निगम कमिश्नर द्वारा अवैध बिल्डिंगों को लेकर गठित की गई टीम के सुपरिटेंडेंट भी लगातार जांच करने में जुटे हुए हैं। एमटीपी विभाग द्वारा जिन बिल्डिंगों को सील किया जा रहा है, उनकी भी सुपरिटेंडेंट रिपोर्ट बना कर उस पर नजर रखे हुए हैं।

About amritsar news

Check Also

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *