Breaking News

एमटीपी विभाग ने 4 बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग की सील

अवैध निर्माण भी गिराया

बिल्डिंगों को सील करते हुए निगम अधिकारी व कर्मचारी।

अमृतसर, 5 सितम्बर (राजन) नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत 4 बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग को सील किया गया तथा एक निर्माण को भी गिराया गया।
एमटीपी आईपीएस रंधावा ने बताया कि साउथ जोन के क्षेत्र तरनतारन रोड स्थित बाबा बुड्ढा एवीन्यू, जी.टी. रोड में स्थित एडिक्शन जिम तथा जसपाल नगर क्षेत्र मे एटीपी कृष्णा कुमारी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह मागट तथा स्टाफ द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बनी 4 बड़ी बिल्डिंगों को सील कर दिया गया।

बिल्डिंगों को सील करते हुए निगम अधिकारी व कर्मचारी।

इसके अलावा एटीपी परमिंदरजीत सिंह ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलविन्द्र कौर तथा स्टाफ के साथ ग्रीन एवेन्यू क्षेत्र में एक कोठी के बाहर निगम के फुटपाथ पर अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। शिकायत आने पर इस निर्माण को हटा दिया गया।

अवैध निर्माण को हटाते हुए निगम कर्मी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *