Breaking News

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने किए मंत्रियों को विभागअलाट ; सुखजिंदर रंधावा को ग्रह, मनप्रीत बादल को वित्त, ब्रह्मामहिंद्रा को स्थानीय निकाय, ओपी सोनी को सेहत और परिवार कल्याण, राज कुमार वेरका को सोशल जस्टिस मेडिकल शिक्षा विभाग अलाट

चंडीगढ़ /अमृतसर,28 सितंबर ( राजन ): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत मंत्रियों को विभाग पर अलाट कर दिए हैं । इनमें सुखविंदर रंधावा को ग्रह, मनप्रीत बादल को वित्त, ब्रह्मामहिंद्रा को स्थानीय निकाय, ओपी सोनी को सेहत और परिवार कल्याण, राजकुमार वेरका को सोशल जस्टिस  मेडिकल शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है।
चरणजीत सिंह चन्नीः मुख्यमंत्री, पंजाब
विभाग- परसूनल, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन, कानून मंत्रालय, पब्लिक रिलेशन, माइनिंग, सिविल एविएशन, आबकारी, हॉस्पिटैलिटी, बिजली मंत्रालय, टूरिज्म इन कल्चर अफेयर्स
– सुखजिंदर रंधावा: उपमुख्यमंत्री पंजाब
विभाग- गृह मंत्रालय, सहकारिता व जेल
– ओ पी सोनी: उपमुख्यमंत्री पंजाब
विभाग- सेहत व परिवार भलाई, रक्षा सेवाएं, फ़्रीडम फ़ाइटर्ज़
– ब्रह्म मोहिंद्रा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- स्थानीय निकाय, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायतों का निवारण
– मनप्रीत सिंह बादल: कैबिनेट मंत्री
विभाग- वित्त मंत्रालय, टैक्सेशन, शिकायत सुधार, प्लानिंग, प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन
– तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- ग्रामीण विकास व पंचायत, पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी डेवलपमेंट
– अरुणा चौधरी: कैबिनेट मंत्री
विभाग- राजस्व, पुनर्वास व आपदा प्रबंधन
– सुखविंदर सिंह सरकारिया: कैबिनेट मंत्री
विभाग- जल संसाधन, आवास और शहरी विकास
– राणा गुरजीत सिंह: कैबिनेट मंत्री
विभाग- तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, बागवानी, मिट्टी और जल संरक्षण
– रजिया सुल्ताना: कैबिनेट मंत्री
विभाग- जल आपूर्ति और स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, छपाई और लेखन सामग्री
– विजय इन्दर सिंह सिंगला: कैबिनेट मंत्री
विभाग- लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार
– भारत भूषण आशु: कैबिनेट मंत्री
विभाग- फूड व सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले
– रणदीप नाभा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- कृषि व किसान विकास, खाद्य प्रसंस्करण
– राज कुमार वेरका: कैबिनेट मंत्री
विभाग- सोशल जस्टिस, ऊर्जा स्रोतों, मैडीकल शिक्षा
-संगत सिंह गिलजियां: कैबिनेट मंत्री
विभाग- वन, वाइल्ड लाइफ व लेबर
-परगट सिंह: कैबिनेट मंत्री
विभाग- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल व एनआरआई मामले
-अमरिंदर सिंह राजा वडिंग: कैबिनेट मंत्री
विभाग- ट्रांस्पोर्ट
-गुरकीरत सिंह कोटली: कैबिनेट मंत्री
विभाग- इंडस्ट्री व वाणिज्य, सूचना व तकनीक, साइंस व तकनीक

About amritsar news

Check Also

वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक हुआ शुरू :यह वीक 8 मार्च से 14 मार्च तक पूरी दुनिया में मनाया जाता

अमृतसर,9 मार्च(राजन):सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने सिविल सर्जन अमृतसर ऑफिस में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *