Breaking News

ओ.एंड.एम. विभाग के पदोन्नत हुए जे.ई. को क्षेत्र किए वितरित

3 जे.ई. अपने क्षेत्रों के साथ अमरुत प्रोजेक्ट को भी देखेंगे

अमृतसर, 14 सितम्बर (राजन): लोकल बॉडी विभाग द्वारा पदोन्नति किए गए नगर निगम के जे.ई. को क्षेत्र वितरित कर दिए गए हैं। निगरान इंजिनियर ओ.एंड.एम. द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जे.ई. नितिन, सरदूल, धरमिंदर अपने-अपने क्षेत्रों के साथ-साथ अमरुत प्रोजेक्ट को भी देखेगे। जारी आदेशों के अनुसार जे.ई तरसेम नाथ, गुरशरण सिंह, सरदूल सिंह, रमन कुमार को उत्तरी हलके, कुलविंदर सिंह को उत्तरी हलके के साथ-साथ आटो वर्कशाप, पलविंदर सिंह, नितिन धीर, सुखराज सिंह को दक्षिणी हलके, पारस चावला को दक्षिणी हलके के साथ-साथ वससअ की रिकवरी वसूली, जोगिंदर पाल सिंह, कुलवंत सिंह, दिलबाग सिंह, कश्मीर सिंह को पूर्व हल्के, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, नगिंदर प्रसाद, नरिंदर शर्मा को पूश्चिमी हल्के, जसविंदर सिह, रमेश कुमार, विक्रम कुमार और सरवनजीत सिंह को केन्द्रीय हल्के की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *