Breaking News

एस्टेट विभाग ने नगर निगम के पार्क में बूथ बनवाने वाले का निर्माण हटाया

बूथ निर्माण करने वाले ने पार्क से वृक्ष भी काटे

एस्टेट विभाग की टीम द्वारा गिराया गया बूथ निर्माण।

अमृतसर, 14 सितम्बर (राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के आदेश पर एस्टेट विभाग की टीम ने ग्रीन एवेन्यू जनता कॉलोनी में एक पार्क मे बूथ का निर्माण करने की शिकायत मिलने पर हो रहे निर्माण को हटा दिया। एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने बताया लैंड विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार उसकी टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा कि बूथ का निर्माण करने वालों में पार्क में से दो वृक्ष भी काट दिए गए। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट एडिशनल कमिश्नर को दे दी गई है कि वृक्ष काटने व अवैध निर्माण करने वालो के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाए।

मौके पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी।

 

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की पिमसिप प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक

निगम एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।  अमृतसर,14 मई:नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *