Breaking News

अलॉटमेंट लेटर रद्द कर सील की गई दुकान दोबारा सील की गई

अमृतसर,12 मई (राजन): नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा पिछले वर्ष जून माह में आईडीएच मार्केट में स्थित दुकान नंबर 117 के अलाटियो द्वारा बकाया बनती लगभग 2 करोड़ रुपए राशि ना जमा करवाने पर दुकान की अलॉटमेंट  लेटर रद्द करके दुकान को सील कर दिया गया था। किसी द्वारा उक्त सील की जा चुकी दुकान की सील तोड़ कर अपने ताले लगा लिए गए थे। जिसकी सूचना निगम के एस्टेट विभाग को मिलने पर विभाग की टीम द्वारा आज टीम द्वारा पुलिस को साथ लेकर दुकान को दोबारा सील कर दिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है कि अगर कोई निगम की सील तोड़ेगा तो उसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाए। 

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *