Breaking News

विधायक डॉ जसबीर सिंह ने  पनसप के प्राइवेट गोदाम में छापामारी कर  गोदाम में भारी अनियमताए पाए जाने पर गोदाम को सील करवाया

अमृतसर,1 जून  (राजन):आम आदमी पार्टी के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ जसबीर सिंह ने  पनसप के प्राइवेट गोदाम में छापामारी कर  गोदाम में भारी अनियमताए पाए जाने पर गोदाम को सील करवाया। जसबीर सिंह संधू ने आज  पनसप के प्राइवेट गोदाम में छापामारी की। डॉ. जसबीर को गोदाम के बारे में शिकायतें मिल रही थी कि यहां मिड-डे मील का राशन रखा जाता है, लेकिन इस राशन को प्राइवेट बोरियों में भर धांधली की जा रही है। बच्चों का निवाले में क्रप्शन हो रही है।डॉ. जसबीर सिंह अमृतसर के खासा से खुरमाणिया की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित प्राइवेट गोदाम में पहुंचे। यह प्राइवेट गोदाम पनसप की तरफ से किराए पर लिया गया था। गोदाम में 250 बोरियां थी, जो सढ़ गल रही थी।इन बोरियों में बच्चों को परोसा जाने वाला चावल व गेहूं थी और इन्हें ही स्कूलों में सप्लाई किया जाता था। डॉ. जसबीर ने देखा कि इसी गोदाम में प्राइवेट बोरियां भी रखी हुई थी और उनमें गेहूं व चावल भरा गया था। इतना ही नहीं, गोदाम में जिप्सम खाद भी थी और उन्हें गेहूं की बोरियों के साथ जोड़ कर रखा गया था।
डॉ. जसबीर सिंह ने बोरियों की गिनती करवाने के बाद गोदाम को सील करवा चाबी संबंधित थाने को दे दी है। डॉ. जसबीर ने बताया कि गोदाम में 147 गेहूं व चावलों की सरकारी बोरियां थी। साथ ही 11 जिप्सम की बोरियां भी गोदाम में पड़ी थी। इनके अलावा 35 खाली प्राइवेट बोरियां और 24 चावलों के प्राइवेट बोरियां भी यहां रखे हुई थे। गोदाम में 5 बाल्टियां, दो बम्बू और दो चाकू भी गोदाम से मिले हैं।
डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने फूड एंड सप्लाई विभाग में एमडी से बात की है। कल सुबह ही एमडी की टीम अमृतसर पहुंच जाएगी, जो इस गोदाम में रखे गेहूं व चावलों की जांच करेगी। जो भी इसमें दोषी पाया गया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About amritsar news

Check Also

मन को स्वस्थ बनाना, सपनों को संवारना: सामाजिक पुनर्जागरण के दोहरे आह्वान से जागृत हुआ अमृतसर

अमृतसर , 11 अक्टूबर (राजन): विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के सशक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *