मोदी सरकार की 8 वर्षीय उपलब्धियों के बारे में जनता को जागरूक करने हेतु भाजयुमों 14 जून को निकालेगी बाईक रैली: गौतम अरोड़ा

अमृतसर,1 जून (राजन): प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार गरीबों, किसानों व दलितों के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी मुख्य उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री मोदी सहित उनकी समस्त टीम तथा भाजपा कार्यकर्त्ता पिछले 8 वर्षों से निरंतर अनथक कार्य कर रहे हैं। आज भारत तेजी से उन्नति के पर्थ पर अग्रसर है। भाजयुमों पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने यह बातें अमृतसर भाजपा कार्यालय में भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।
अशोक सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए सटीक एवं ठोस निर्णयों के चलते आज भारत विश्व-गुरु एवं विश्व शक्ति बनने की और अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देखे गए इस सपने को पूरा करने के लिए देश का नौजवान मोदी सरकार के कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहा है और केंद्र सरकार उनके प्रोत्साहन के लिए हर संभव कदम उठा रही है। नौजवान अपनी नई खोजों को धरातल पर उतरने के लिए नए-नए स्टार्ट-अपस के माध्यम से भारत में ही रह कर अपने उद्योग शुरू कर रहे हैं। जिससे जहाँ देश में नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके सृजत हो रहे हैं वहीं लोगों की आर्थिक दशा में भी बहुत सुधार हो रहा है। नौजवानों के स्टार्ट-अपस से देश की आर्थिक दशा में भी तेजी से सुधार के साथ-साथ कोरोना महामारी से उभरी विश्व-व्यापी मंदी में भी भारत की जीडीपी दर विश्व के अन्य देशों के मुकाबले बहुत अच्छी रही है। अशोक सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की 8 वर्षों की उपलब्धियों को देश की जनता तक पहुँचाने के लिए भाजयुमों देश भर में बाईक रैलियों का आयोजन करेगा।गौतम अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि भाजयुमों कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की नीतियों व् केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के सफलतम कार्यकाल तथा मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अमृतसर शहर की जनता को अवगत करवाने हेतु जहाँ 14 जून 2022 को बाईक रैली आयोजित करेगा वहीँ जनता को जागरूक करने हेतु विभिन्न ईलाकों में घर-घर पहुँचेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री विभुत हांडा, शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव भाटिया, मोहित गुलाटी, समीर शर्मा, गौरव मेहरा, ऋषभ शर्मा, कुनाल तालवाड़, संदीप पोपसी, तरुण मेहता, मंडल प्रधान गुरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, गौरव शर्मा, राजबीर सिंह, रमन शर्मा, अभिषेक कोहली, मयंक कपूर, जगदीत सिंह, राज गिरी आदि उपस्थित थे।
Amritsar News Latest Amritsar News