Breaking News

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्रियों को आप ने “अवसरवादी”और “बिकने वाले नेता” बताते तीखी की आलोचना

पंजाब सरकार भ्रष्ट,कायर और विश्वासघाती नेताओं की हर तरह की जांच करेगी

चंडीगढ़/अमृतसर,5 जून (राजन): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों को ‘अवसरवादी’ और ‘ बिकने वाले नेता’ बताते हुए तीखी आलोचना की है। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आज यहां इसका खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल थे और मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई से बचने के लिए इन मंत्रियों ने भगवा पार्टी में शरण ली थी।रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मलविंदर सिंह कंग ने कहा, “भाजपा ने कांग्रेस का कचरा उठाया है, जिसने लोगों के सामने भगवा पार्टी का दोहरा चेहरा उजागर किया है।” राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए।
मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है कि भगवा पार्टी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य में ड्रग माफिया और रेत माफिया के माध्यम से पंजाब के संसाधनों और युवाओं को बर्बाद कर रहे कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है। कंग ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के भ्रष्ट, कायर और विश्वासघाती नेताओं की हर तरह की जांच करेगी और दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कंग ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर कोरोना काल में निजी दवा कंपनियों को कोविड-19 जांच किट का ठेका देने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. इसी तरह सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और राजकुमार वेरका को मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि वेरका ने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब को कमजोर करने वाला, दलित विरोधी और किसान विरोधी करार दिया था।
आप नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व नेता भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे और अपने कार्यकाल के दौरान कथित रूप से विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल थे। भाजपा नेताओं ने इन कांग्रेसी नेताओं पर पंजाब का भविष्य बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि क्या कांग्रेस के भ्रष्ट नेता अब भाजपा के लिए ईमानदार, सच्चे और भरोसेमंद हो गए हैं। पंजाब के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कंग ने कहा कि मान सरकार पंजाब के कल्याण के लिए काम करना बंद नहीं करेगी। भ्रष्टाचार और पंजाब विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *