Breaking News

अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस सेवा हुई शुरू

अमृतसर,16 जून (राजन): दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस सेवा आज को शुरू हो गई। बस अड्डे से चली दो बसों में दिल्ली एयरपोर्ट के लिए कुल 13 यात्री सवार  हुए, जबकि जालंधर बस अड्डे से दोनों बसों के लिए 12 सीटें आनलाइन बुक हुई थीं। रास्ते में आने वाले शहरों में उतरने के लिए करीब 40 यात्रियों ने सफर किया। सुबह 9:20 मिनट पर अमृतसर बस अड्डे से पहली बस रवाना हुईं। यह बस डिपो नंबर वन की थी। इसमें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए दो यात्री थे, जबकि जालंधर से आनलाइन बुकिग आठ यात्रियों की थी। इस बस में सुबह 20 यात्री दिल्ली के बीच पड़ते शहरों को जाने वाले थे। इसके अलावा डिपो नंबर दो की बस दोपहर 1:40 मिनट पर रवाना हुई। इसमें दिल्ली के लिए अमृतसर से 11 यात्री थे। चार यात्रियों ने जालंधर बस अड्डे से आनलाइन बुकिग करवाई थी। इसके अलावा कुछ यात्री रास्ते में आते शहरों में उतरने वाले भी थे। पहले दिन ठीक  रिस्पांस मिला है। लोगों को जब इस बारे पता चलेगा तो उनको इस बस में काफी सहायता मिलेगी तथा सफर आरामदायक व सस्ता उपलब्ध होगा।पहले दिन बस में सफर करने वाले सुखदेव सिंह ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी शुक्रवार को फ्लाइट है। जब उनको पता चला कि अमृतसर बस अड्डे से पनबस की वॉल्वो बस शुरू हुई है और उसकी टिकट भी काफी कम है तो इसलिए उन्होंने इसमें टिकट करवाई और अब वह आरामदायक सफर करते हुए जाएंगे। पंजाब सरकार का यह प्रयास प्रशंसनीय है। इसी तरह बस से रवाना हुए यात्रियों ने  भी कम किराये में इस बस सेवा पर खुशी जताई। पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस सेवा अमृतसर बस अड्डे से पहली बस प्रात: 9:20 पर चलेगी और रात 8:10 पर दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी बस दोपहर 1:40 पर चलेगी और रात 12:35 दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप किया गया आयोजित

कैंप में व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके समाधान का किया प्रयास पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *