अमृतसर,19 जून (राजन): गत दिवस लुधियाना नगर निगम के सभागार में पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन सफाई मजदूर, सीवरेज मेन इम्पलाई यूनियन (रजि. संबंधित इंटक) की एक विशेष बैठक हुई। बैठक दौरान अमृतसर नगर निगम के आशु नाहर को महासचिव, पठानकोट नगर निगम के रमेश कुमार को प्रधान, लुधियाना नगर निगम के धरमवीर सेठी को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी चयनित किए गए। महासचिव चुने जाने पर आशु नाहर ने कहा उनकी उम्र छोटी है पर इतनी बड़ी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की समूह नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर परिषद, कमेटियों के मुलाजिमों की मांगो को लेकर यूनियन मुख्यमंत्री भगवंत मान से अधिकारिक तौर पर मीटिंग करेगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक जिले में जाकर निगम कमिश्नर, ई ओ को भी मिलकर मुलाजिमों की मांगों को लेकर नोट पुटअप किए जाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का धन्यवाद किया।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें