Breaking News

वार्ड बंदी ; आज हुआ 5435 घरों का सर्वे

अमृतसर,28 जून (राजन): नगर निगम द्वारा करवाई जा रही वार्ड बंदी में आज 5435 घरों का सर्वे हुआ है। नगर निगम द्वारा पिछले 14 दिनों में 85512 घरों का ही सर्वे हो पाया है। ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा वार्ड बंदी करवा रहे समूह ब्लाक अधिकारियों को प्रतिदिन 8 हजार से अधिक घरों का सर्वे करने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं। हरदीप सिंह द्वारा धीमी गति से सर्वे करने वालों को पहले से ही कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ब्लॉक अधिकारियों द्वारा कवर किए जा चुके ब्लॉक की भी कल से रिपोर्ट बनानी शुरू होने जा रही है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि किन किन क्षेत्रों के अभी सर्वे होना शेष है।

प्रत्येक ब्लॉक में सर्वे की विस्तार पूर्वक  रिपोर्ट

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *