Breaking News

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर:25 और 26 नवंबर को होगा दो दिवसीय ‘अमृतसर 450’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

सिंडिकेट की बैठक को संबोधित करते हुए उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह। 

अमृतसर, 17 नवंबर(राजन): गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट की बैठक आज उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनिवर्सिटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई और विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. के.एस. चहल ने बैठक का एजेंडा पेश किया। इस अवसर पर डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एच.एस. सैनी, सिंडिकेट के सदस्य और यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने सदस्यों को बताया कि श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘अमृतसर 450’ का आयोजन 25 और 26 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इस सम्मेलन में पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और दिल्ली के माननीय उप-राज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में ‘दास्तान-ए-अमृतसर’ नाम से लाइट एंड साउंड शो भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस शो के माध्यम से श्री अमृतसर साहिब के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया जाएगा।

इस अवसर पर उप-कुलपति ने सिंडिकेट के नए नामित सदस्यों, प्रसिद्ध शिक्षाविद् और विद्वान प्रो. एस.एस. जौहल,  डॉ. अवतार सिंह,  निदेशक  अमनदीप अस्पताल   तथा  सहायक निदेशक, डी.पी.आई. से श्री राजेश कुमार   का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अनुभव, ज्ञान और सुझाव यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। सिंडिकेट ने यूनिवर्सिटी के डायरेक्टोरेट ऑफ ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन स्टडीज के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओ.डी.एल.) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए विशेष रूप से स्थापित सेंटर फॉर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस (सी.आई.क्यू.ए.) से संबंधित समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों में गुणवत्ता के मानकों को और मजबूत करना है।

इसी तरह, सिंडिकेट ने फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के अंतर्गत कृषि विभाग में अतिरिक्त पीएच.डी. कार्यक्रम के रूप में न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विषय में पीएच.डी. शुरू करने की पुष्टि की। इससे इस क्षेत्र में शोध और उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में प्री-पीएच.डी. के पाठ्यक्रम और कोर्स वर्क के ढांचे को एक समान और व्यवस्थित बनाने के लिए गठित समिति की सिफारिशों को भी मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों में शोध से जुड़े पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक एकरूपता और समान गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, निर्धारित शैक्षणिक एवं शोध संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने वाले शोधार्थियों को विभिन्न पीएच.डी. डिग्रियां प्रदान करने के प्रस्ताव को भी सिंडिकेट ने मंजूरी दी।

अंत में उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने सभी सदस्यों का बैठक में सक्रिय भागीदारी, बहुमूल्य सुझावों और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। सिंडिकेट सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी द्वारा की जा रही पहलों और निरंतर प्रगति की भी प्रशंसा की।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बिजनेस स्कूल की एलुमनी मीट में जुटे पुराने विद्यार्थी, यादों के साथ साझा किए सफलता के अनुभव

उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजन, उद्योगपतियों और स्टार्टअप संचालकों ने भी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *